फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ईद-उल-फितर पर अमन-चैन की दुआ, गले लगकर दी मुबारकबाद

विज्ञापन
बराड़ा में ईद की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद में जलपान करते हुए । संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई गई। सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर रवाना हुए। बराड़ा, मुलाना, सिरसगढ़, जलूबी और तंदवाल में बड़ी संख्या में नमाजियों ने सामूहिक नमाज अदा की। तंदवाल गांव में ईद की नमाज से पूर्व इमाम ने आपसी भाईचारे और शांति का संदेश दिया। नमाज के बाद ईद मुबारक कहते हुए लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाया। बच्चों में ईदी और नए कपड़ों को लेकर भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने जकात और फितरा देकर जरूरतमंदों की मदद की। घरों में बनी सेवइयों की मिठास ने उत्सव की रौनक और बढ़ा दी। इस अवसर पर अनवर खान, रशीद मोहम्मद, जाफरदीन और मुख्तयार खान समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें