फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नववर्ष पर बांटा प्रसाद व कैलेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विक्रमी संवत नववर्ष 2082 के उपलक्ष्य में रविवार को गीता गोपाल सत्संग भवन की ओर से प्रसाद व कैलेंडर का वितरण किया गया। यह वितरण अंबाला छावनी के सभी बाजारों में हुआ। वहीं बाजारों में दुकानदारों को पटके पहनाकर नववर्ष की शुभकामना दी गई। गीता गोपाल सत्संग भवन से चलकर निकलसन रोड, सदर बाजार, बजाजा बाजार, कबाड़ी बाजार,विजय रतन चौक, राय मार्केट, जगाधरी रोड व महेश नगर, बब्याल, रेलवे कालोनी, डीआरएम कार्यालय क्षेत्र आदि में सभी जगह प्रसाद वितरित किया गया। इस बार विशेष रूप से गीता गोपाल का यह प्रयास रहा कि अंबाला के सभी वार्डों में भी प्रसाद व नववर्ष के कैलेंडर वितरित किए। यह परंपरा पिछले 28 सालों से निभाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य अपनी सनातन व पूर्णतया वैज्ञानिक संस्कृति से सभी लोगों को परिचित कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें