अंबाला सिटी। देवी नगर में एक बुजुर्ग महिला से अज्ञात ने सोने की चेन कड़े व अंगूठी ठग ली। मेरठ निवासी दर्शना देवी ने बताया कि वह अपनी बेटी के पास अंबाला सिटी के काजीवाड़ा में आई थी। रविवार को वह देवी नगर में सत्संग में गई थी। जब वह सत्संग से लौटी तो गुरुद्वारा पास उन्हें एक युवक मिला और राधा स्वामी आश्रम का पता पूछने के बहाने अपनी बातों में उलझा लिया। इसके बाद वहां पर एक अन्य आदमी व एक औरत वहां पर पहुंचे। महिला ने दूसरे युवक की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह बहुत पहुंचे हुए बाबा है। अपनी बातों में उलझा कर सारे गहने उतरवा दिए और पोटली में बांधकर दे दिए। महिला ने जब घर जाकर पोटली खोली तो देखा उसमें नकली गहने थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।