फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंत्रोच्चार प्रतियोगिता में प्रांजल ने मारी बाजी

विज्ञापन
शहर के आर्य समाज डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत मंत्रोच - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आर्य समाज डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आर्या प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा के निर्देशानुसार वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत मंत्रोच्चार प्रतियोगिता करवाई गई। विद्यालय के शिक्षक धर्मपाल शास्त्री ने प्रतियोगिता के नियम बताए और प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का प्रारंभ गायत्री मंत्र द्वारा किया गया, इसके उपरांत विद्यार्थियों ने कंठस्थ मंत्रों का उच्चारण कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। निर्णायक मंडल ने उच्चारण, भाषा शुद्धता, हाव-भाव और गति-लय के आधार पर तीन वर्गों के प्रतिभागियों को अंक दिए। प्रधानाचार्य डॉ. आरपी राठी ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रांजल प्रथम, पलक द्वितीय और आदित्य तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें