अंबाला छावनी में गढ़वाल सभा द्वारा निकाली गई शेभा यात्रा में मौजूद महिला श्रद्धालु व प्रधान। प्
अंबाला। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, मतिदास नगर में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा का प्रथम चरण बुधवार शुरू हो गया। प्रातः 10 बजे सभा के सदस्यों व महिलाओं ने मंदिर से श्री राधा कृष्ण मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। सभा के प्रधान राजेश कुमार ध्यानी ने बताया कि तीन दिवसीय विशेष पूजा के उपरांत 28 नवंबर शनिवार को मूर्ति स्थापना, प्राण-प्रतिष्ठा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रवीण पसबोला, चंद्र शेखर, रमेश धस्माना, कमल राणा, प्रमेश ढौंडियाल मौजूद रहे। संवाद