फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरु लादो रे भवन में मनाया प्रकाश पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। गुरु लादो रे भवन नारायणगढ़ में नाैवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 404 साला प्रकाश पर्व मनाया। इस दौरान श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग डाले गए और कीर्तन दरबार सजाए।
विज्ञापन

इसमें रागी निहाल सिंह, गगनदीप सिंह, गुरदीप सिंह, सुखचैन सिंह सहित अन्य रागी जत्थों ने संगत को कथा कीर्तन व गुरु इतिहास सुनाकर निहाल किया। इसके साथ ही रागी जत्थों ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद लादो रे भवन के चेयरमैन गुरपाल सिंह ने भी गुरु इतिहास के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को सिख इतिहास के बारे में बताने के लिए भी माता-पिता से अपील की।
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के सचिव फरिंद्र ने हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन पर प्रकाश डाला वहीं पिहोवा से आए एचजीपीसी सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी ने श्री गुरु नानक देव जी व गुरु तेग बहादुर साहिब की साखी के बारे में बताया। इसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें