फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भरे जाएं गड्ढे, एनएचएआईए को निर्देश, ऊंची हो राजमार्ग की रेलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें उपायुक्त अजय सिंह तोमर के तेवर सख्त नजर आए। बैठक में नारायणगढ़ में स्कूल जाते समय अंबाला देहरादून राजमार्ग पर सड़क पार करते समय बच्ची की मौत का मुद्दा भी सामने आया।
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इस हादसे से सबक लेने और मामले की गंभीरता समझने की जरूरत है, इसके लिए एनएचएआई के अधिकारी को कहा गया कि जहां पर लोग फुटओवर ब्रिज होते हुए भी राजमार्ग की रेलिंग के ऊपर से या रेलिंग के बीच की जगह से निकलने का प्रयास कर रहे हैं तो इसके लिए रेलिंग को ऊंचा कराया जाए जिससे लोगों को निकलने का रास्ता ही नहीं मिले इसके साथ ही नारायणगढ़ जैसे स्थान चिन्हित किए जाएं जहां पर लोग राजमार्ग से रास्ता पार करते हैं वहां पर तकनीकि रूप से रास्ता देने का काम किया जाए जिसमें जेब्रा क्राॅसिंग व अन्य तरीकों से हल निकालें, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सड़कों के गड्ढे समय पर न भरे जाने पर अधिकारियों से नाराजगी जताई और उन्हें गड्ढे भरने के निर्देश दिए, इसके साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में मौत का आंकड़ा लगातार जिले में बढ़ रहा है, इसकाे लेकर उन्होंने पुलिस विभाग को सख्ती से काम करने को कहा, जिसमें कैमरों की मदद से भी चालान करने के निर्देश दिए गए। जून तक के सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों को देखा जाए तो जनवरी से जून तक 133 मौतें सड़क हादसों में हुईं थी, जबकि एक महीने में 21 मौतें अधिक बढ़ गई हैं। पिछली बार भी मरने वाले दोपहिया चालक, राइडर और पैदल चलने वाले अधिक थे और इस बार भी वही स्थिती है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की आगे जाे बैठक होगी इसमें वह अपडेट लेंगे, वहीं अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी, इसके अलावा दिल्ली अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिक चिंता व्यक्त की गई है। इस पर हादसे का हरदम खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें