अंबाला। महेश नगर बब्याल रोड पर सीवर की पाइप लाइन बिछने के बाद लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क को टूटा फूटा ही छोड़ दिया है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क खराब होने के कारण दुकानदार और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
कई लोग इस रोड पर गिरकर चोटिल भी चुके हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि चार साल पहले इस रोड पर सीवरेज के लिए पाइप लाइन डाली गई थी। इसके बाद काफी समय तक इसे खुला छोड दिया गया।
आज तक ठीक नहीं हुआ बब्याल रोड
दुकानदार सुरेंद्र शर्मा बताते हैं तीन चार साल पहले बब्याल रोड पर सीवरेज पाइप डाले गए थे। इसके बाद इस रोड को ठीक से बंद नहीं किया गया। जिसके कारण यह रोड जगह जगह से उबड़ खाबड़ हो गया है। बार बार शिकायत करने के बाद कर्मचारियों ने पेंच वर्क किया था लेकिन वह भी ठीक से नहीं किया।
लोग गिरकर हो जाते हैं चोटिल
सतबीर सिंह ने बताया कि वह केमिस्ट हैं उनके सामने जब से यह रोड खराब हुआ है। तब से लेकर अब तक कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस रोड की एक लेन में लोग वाहन लेकर गुजरते हैं। जिससे कई बार हादसा होने का खतरा बना रहता है।
दुकानदारी पर पड़ रहा असर
संजय पाल ने बताया कि उनकी बब्याल रोड पर करियाना की दुकान है। इस रोड के खराब होने के कारण उनकी दुकानदारी पर फर्क पड़ा है। इस कारण उनकी दुकान पर ग्राहक भी कम आते हैं। इसके अलावा रोड बीच में टूटा है। टूटी सड़क पर मलबा डालकर काम चलाया जा रहा है।
बब्याल रोड का एस्टिमेट बनाकर टेंडर निकाला जाएगा। इसके बाद रोड बनवा दिया जाएगा।
राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर।
महेश नगर बब्याल रोड पर गड्ढे के बीच से होकर गुजरती कार। संवाद
महेश नगर बब्याल रोड पर गड्ढे के बीच से होकर गुजरती कार। संवाद
महेश नगर बब्याल रोड पर गड्ढे के बीच से होकर गुजरती कार। संवाद
महेश नगर बब्याल रोड पर गड्ढे के बीच से होकर गुजरती कार। संवाद