फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकारात्मक सोच ही विकास की कुंजी : डॉ. दलजीत

विज्ञापन
संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारीज़, ​शिक्षक व अन्
विज्ञापन
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में सकारात्मकता की शक्ति पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेशनल टास्क फोर्स की नोडल ऑफिसर डॉ. नवनीत कौर ने ब्रह्माकुमारीज के सहयोग से शांति एवं सद्भावना अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया। ब्रह्माकुमारीज से मुख्य वक्ता प्रशांति बहन ने शिक्षकों को तनावमुक्त जीवन, नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण करने के बारे में बताया। स्वीटी बहन ने कार्यस्थल पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के व्यावहारिक सूत्र बताए। सत्र के दौरान राजयोग और ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति प्राप्त करने की विधि भी साझा की गई। प्राचार्या डॉ. दलजीत कौर ने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण न केवल व्यक्तिगत विकास बल्कि संस्थागत प्रगति के लिए भी अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें