फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को मिले रोजगार के अवसर

विज्ञापन
प्लेसमेंट ड्राइव में चयनित छात्रा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करती  प्राचार्या बेनू बजाज। संस
विज्ञापन
अंबाला सिटी। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस ड्राइव में आनंद ग्रुप की एंकेमको और सीवाई म्यूटेक ऑटोमोटिव की टीमों ने शिरकत कर विद्यार्थियों का चयन किया। प्लेसमेंट प्रक्रिया के दौरान एंकेमको की एजीएम नेहा कपूर व अंजली और सीवाई म्यूटेक की सीनियर मैनेजर रुचि शर्मा व धर्मेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को करियर के अवसरों की जानकारी दी और साक्षात्कार लिया। इस ड्राइव में अंतिम वर्ष के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान की प्राचार्या बेनू बजाज ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल छात्रों को रोजगार मिलता है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य डॉ. अदीश बिंदल, पूनम सैनी और हितेश अग्रवाल सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें