फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजकीय आईटीआई में नए पंजीकरण के लिए आज से खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की राजकीय आईटीआई में पांचवें राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद भी बची सीट पर दाखिला किया जाएगा। 11 अगस्त से नए अभ्यर्थी पंजीकरण कर सकेंगे। यह दाखिला प्रक्रिया 22 अगस्त तक चलेगी, इसमें ऑन द स्पॉट दाखिला किया जाएगा। शहर राजकीय आईटीआई में 600 से ज्यादा सीट पर दाखिला हो चुका है। संस्थान के प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि 11 अगस्त को पांचवें राउंड की काउंसलिंग के बाद बची सीट की सूची जारी होगी। 11 से 22 अगस्त तक नए आवेदन के लिए पंजीकरण लिए जाएंगे और 12 से 22 अगस्त तक रैंक ऑन द स्पॉट जारी होगा। ऑन द स्पॉट दाखिला आईटीआई स्तर पर मेरिट के आधार पर किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापित होने के बाद 12 से 22 अगस्त तक फीस भरी जाएगी।
विज्ञापन


मेरिट के आधार पर किया जाएगा दाखिला
नए आवेदन पत्र 11 अगस्त से पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। पहले दाखिला राउंड में भरे गए आवेदन पत्र पर भी ऑन द स्पॉट काउंसलिंग से विचार किया जाएगा और पुराने व नए आवेदन पत्र के आधार पर संयुक्त मेरिट तैयार की जाएगी। यह दाखिला मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें