फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पति वरुण मुलाना को हार, पूजा ने लिया बदला

विज्ञापन
अंबाला छावनी के डीएवी रिवर साइड में मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्यशी को जीत का प्रमाण पत्र देते 
विज्ञापन
रमाकांत अत्री
विज्ञापन




मुलाना। आरक्षित सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूजा चौधरी ने 12 हजार 865 मतों से भाजपा प्रत्याशी संतोष सारवान को हराया। यहां पूजा चौधरी को इस चुनाव में 79 हजार 89 वोट मिले तो वहीं संतोष चौहान सारवान 66 हजार 224 वोट प्राप्त हुए और वो दूसरे स्थान पर रहीं। 19 राउंड में हुई मतगणना के पहले स्तर पर संतोष सारवान 125 वोटों से आगे रहीं, लेकिन इसके बाद के राउंड में पूजा चौधरी ने बढ़त बनाई और पहले स्थान पर रहीं।

यहां खास बात ये है कि इसी सीट पर वर्ष 2014 में कांग्रेस से वरुण चौधरी चुनाव लड़े थे तब भाजपा से संतोष सारवान उनके सामने थीं। संतोष सारवान ने 49 हजार 970 वोट प्राप्त कर चुनाव जीता था और वरुण चौधरी 43 हजार 915 वोट प्राप्त कर तीसरे नंबर पर रहे थे। आज 10 साल बाद इस बार संतोष सारवान और वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी आमने-सामने आए। जहां पूजा चौधरी ने चुनावी दंगल में संतोष सारवान को पटकनी देकर पति की हार का बदला ले लिया।
विज्ञापन




माता बाला सुंदर मंदिर पर की नवाया शीश

पूजा चौधरी की जीत की खुशी में बराड़ा और मुलाना इलाके में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाए और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। इस चुनाव को शुरू से ही यह मानकर चला जा रहा था कि हलका मुलाना से केवल भाजपा और कांग्रेस पार्टी में कांटे की टक्कर है जोकि परिणामों में भी देखने को मिली। पूजा चौधरी व उनके पति सांसद वरुण चौधरी जीत के काफिले में समर्थकों के साथ मुलाना पहुंचे ,यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। विधायक पूजा चौधरी और सांसद वरुण चौधरी ने माता बाला सुंदरी मंदिर में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हल्का वासियों की जीत है। हलका मुलाना के चुनाव परिणाम में तीसरे स्थान पर इनेलो के प्रकाश भारती रहे। उन्हें 8096 वोट पड़े। चौथे नंबर जजपा के प्रत्याशी रविंदर धीन रहे, उन्हें 1566 वोट ही पड़े। इसी प्रकार पांचवें नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार दलीप सिंह को 1194 वोट, आप पार्टी के गुरतेज सिंह को 1071 वोट, निर्दलीय चुनाव लड़े अजायब सिंह सोढ़ी को 699, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रीतम सिंह को 658 वोट, निर्दलीय हवेली राम को 465, हरकेश कुमार को 295 वोट मिले तो 480 लोगों ने नोटा को वोट दिया।
विज्ञापन

कायम रहा दबदबा



वरुण चौधरी ने 2019 में कांग्रेस पार्टी से हलका मुलाना में विधायक का चुनाव 1688 वोटों से जीता। इसके बाद 2024 में लोकसभा चुनावों में अंबाला लोकसभा सीट 48 हजार 806 वोटों से जीती। फिर मुलाना से विधायक पद खाली होने के बाद अब अपनी पत्नी पूजा चौधरी को विधायक पद के लिए चुनाव लड़वाया और 12 हजार 865 वोटों की बडी जीत हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें