फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी रेलवे स्टेशन पर खुलेगी पूजा सामग्री की दुकान

विज्ञापन
विज्ञापन
अबाला। रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में इजाफा करने की कड़ी में सिटी रेलवे स्टेशन पर पूजा सामग्री कियोस्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए कुरुक्षेत्र के नवीन कुमार राय को ठेका आवंटित किया गया है। रेलवे की ओर से यूबीसी-एमएसएस-पीएसकेएसके अनुबंध संख्या के तहत यह आवंटन किया है। अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर लगभग 48 वर्ग फुट क्षेत्र में इस पूजा सामग्री की दुकान का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन




तीन महीने के लिए हुआ अनुबंध

नवीन कुमार राय को यह ठेका मार्च से जून 2026 तक की अवधि के लिए दिया गया है। इस संबंध में लाइसेंस शुल्क के रूप में कुल 25,075 रुपये की राशि जमा की गई है, इसमें 21,250 रुपये मूल शुल्क के साथ 9-9 प्रतिशत की दर से सीजीएसटी और एसजीएसटी (कुल 3,825 रुपये टैक्स) शामिल है।


तीन प्लेटफार्म और पांच रेल लाइन
सिटी रेलवे स्टेशन का कुछ समय पहले ही जीर्णोद्धार किया गया है। यह सुधार रेलवे की अमृत भारत योजना के तहत किया गया है। स्टेशन के सुंदरीकरण को लेकर बाहरी परिसर को सजाया गया है, वहीं पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया गया है। प्लेटफार्मों का भी सुंदरीकरण किया गया है। मौजूदा समय में सिटी रेलवे स्टेशन पर तीन प्लेटफार्म हैं और यहां से पंजाब की तरफ आवागमन के लिए पांच रेल लाइन बिछी हुई हैं। इन पर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा मालगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूजा सामग्री से संबंधित कियोस्क खोलने का फैसला किया गया है। यहां जरूरत का सामान भी मिलेगा। ठेका जारी कर दिया है ताकि यात्रियों को उनकी जरूरत का सामान मिल सके।
विज्ञापन

- एनके झा, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें