फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक लूट मामले में पुलिस टीम गठित, खंगाल रहे फुटेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बलदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित सद्दोपुर बॉर्डर के पास से हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों द्वारा लाहौरी जीरा की पेटियों से भरे ट्रक लूट मामले में पुलिस ने टीम गठित कर दी है। सीआईए की टीमें भी आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

एक ओर जहां नेशनल हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है वहीं करनाल व आसपास के टोल प्लाजा की फुटेज में ट्रक को देखा जा रहा है कि किसी रास्ते से गए होंगे। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि टीमें जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू किया जाएगा।
टायरों की हवा जांचने उतरा था चालक

शिकायतकर्ता बिहार निवासी लालन पंडित ने बताया कि वह पिछले चार साल से दिल्ली निवासी सतनाम के साथ ड्राइवरी कर रहा है। 28 जून की शाम सात बजे पंजाब से 2200 पेटी लाहौरी जीरा की लोड करके दिल्ली के जहांगीरपुरी के लिए रवाना हुआ था। रात 10 बजे अपनी गाड़ी लेकर पंजाब-हरियाणा के सद्दोपुर बार्डर पर पहुंचा था। जैसे ही कंबोज फीलिंग स्टेशन के साथ ट्रक लाइन में गाड़ी खड़ी करके टायरों की हवा चेक करने लगा तो अचानक चार आरोपी आ गए।
विज्ञापन

हथियारों से लैस नकाबपोश बदमाशों ने ट्रक के केबिन में उसके सिर पर पिस्टल रख दी थी। कहा था कि अगर आवाज की तो साले तेरे को मार देंगे। तभी दूसरे बदमाश ने गाड़ी को चलाने लगा। बदमाश उसे शाहाबाद से थोड़ा आगे ले गए। कुछ ही देर में गाड़ी को जीटी रोड के किनारे खड़ा कर दिया। यहां उसे सड़क से थोड़ी दूर ले जाकर पेड़ से गमछे के साथ बांध कर गाड़ी सहित फरार हो गए। करीब 2-3 घंटे बाद हाथ खोलने के बाद मालिक को सूचित कर पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें