फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों से घेराव से पहले पुलिस सख्त, लगाई धारा 163, बिना अनुमति घेराव करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। किसान संगठनों की ओर से 17 जुलाई को अंबाला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के घेराव की घोषणा पर पुलिस ने सख्ती कर दी है। पुलिस अधीक्षक अंबाला सुरेंद्र सिंह भौरिया ने कहा कि बिना सरकार व प्रशासन की अनुमति के कोई किसान इस घेराव, सभा, जुलूस में भाग लेता है तो उस पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में धारा 144 नये कानून के तहत 163 बीएनएसएस लागू की गई है। इस दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक साथ एकत्रित होने की मनाही है। आदेशों की अवहेलना करने के जुर्म में संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई जाएगी। जो भी घेराव, सभा, जुलूस में शामिल होगा तो उसकी पहचान कर उनके पासपोर्ट को रद्द करवाया जायेगा। किसान आंदोलन के दौरान दर्ज किये गये मामलों में कुछ उपद्रवियों की गिरफ्तारियां नहीं हुई है जिनके फोटोग्राफ तैयार किये गये हैं। घेराव में शामिल होने वालों के फोटोग्राफ व वीडियो से पहचान करके उनको गिरफ्तार किया जाएगा। बताया कि इस घेराव, सभा, जुलूस के दौरान कुछ उपद्रवियों की ओर से सरकारी संपत्ति व आमजन को नुकसान पहुंचाने का अंदेशा है।


संपत्ति का नुकसान होता है तो बैंक खाते होंगे सीज

अंबाला पुलिस ने चेताया है कि यदि संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचाया जाता है तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई होगी। इस संबंध में लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984(पीडीपीपी एक्ट 1984) में संशोधन किया गया है। जिसमें घेराव, सभा, जुलूस के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने व आह्वान करने वाले लोगों, उस संगठन के पदाधिकारियों को किसी भी नुकसान के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इसी प्रकार हरियाणा लोक व्यवस्था में विघ्न के दौरान संपत्ति क्षति वसूली अधिनियम 2021 के अनुसार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नुकसान पहुंचाने वालों की संपत्ति कुर्की और बैंक खातों को सीज करके सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई का प्रावधान है।
विज्ञापन

-
किसान संगठन गांव-गांव में लोगों को कर रहे जागरूक
वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेताओं ने साफ कर दिया है कि वह 17 जुलाई को हर हालत में एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इसके लिए वह गांव-गांव में जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं ताकि वह इस मुहिम में उनके साथ जुड़ें।किसान नेता तेजवीर सिंह ने बताया कि करनाल, पेहवा और चंडीगढ़ में सोमवार को बैठक कर आंदोलन में साथ देने को कहा गया है। किसान नेता नवदीप जलबेड़ा को साजिश के तहत पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें