सोनीपत से कर्मचारी ठेका कर्मचारी एकता मंच नेतृत्व में लोग पैदल मार्च चंडीगढ़ की तरफ जाते हुए। स
अंबाला सिटी। सोनीपत से हटाए गए कर्मचारी, ठेका कर्मचारी एकता मंच के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए अंबाला पहुंच गए। इन कर्मचारियों को नौकरी से बाहर निकाला गया है, इसी विरोध में यह कर्मचारी पैदल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे। इन कर्मचारियों को पुलिस ने जंडली पुल के पास रोक लिया। इस दौरान मुकेश ने बताया कि वह सोनीपत से आए हैं। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए चंडीगढ़ जा रहे थे, बीच में ही पुलिस प्रशासन ने रोक लिया है। वह 3 सितंबर को सोनीपत से चले थे। उन्होंने कहा कि ठेका प्रथा खत्म की जाए और जो कर्मचारी सोनीपत से हटाए गए हैं, उनको वापस लिया जाए।