फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने वालों पर जमकर चला पुलिस का डंडा, 2120 वाहनों के चालान कर वसूले 47.18 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन तोड़ने वालों पर जमकर चल रहा है पुलिस का डंडा, 2120 वाहनों के चालान कर वसूले 47.18 लाख माई सिटी रिपोर्टर अंबाला। लॉकडाउन तोड़ने वालों पर पुलिस का डंडा खूब चल रहा है। अब तक पुलिस 83 केस दर्ज कर 95 आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। दो हजार से ज्यादा वाहनों के चालान कर 47 लाख रूपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला जा चुका है। ताजा दर्ज किए गए 19 मामलों में भी पुलिस 35 आरोपियों को पकड़ चुकी है। कोरोना वायरस की वजह से राज्य सरकार की ओर से प्रदेशभर में लॉकडाउन घोषित किया गया था। सरकार ने आदेश की अनुपालना न करने वाले नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिले में पुलिस ऐसे 83 मामले दर्ज कर 95 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही 224 वाहनों को जब्त किया गया। 2120 वाहनों के चालान कर उनसे 47.18 लाख रूपये का जुर्माना वसूला गया। मोटरसाइकिल सवार बने ज्यादातर शिकार पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बिना किसी जरुरी कार्य के बाहर घूमने वाले लोगों पर जमकर कार्रवाई की। सबसे ज्यादा शिकार मोटरसाइकिल सवार बने। इनके खिलाफ पुलिस ने चालान की कार्रवाई की। साथ ही जिनके दस्तावेज पूरे नहीं थे उन्हें जब्त किया। नारायणगढ़, शहजादपुर, बराड़ा व मुलाना थाना एरिया में ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने दुकानें व होटल खोलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। लक्ष्मी नगर के संजीव को पुलिस ने जलबेड़ा रोड पर बिना अनुमति दुकान खोलने पर काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें