फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचाया कैंट के सिविल अस्पताल में

Fri, 17 Jul 2015 12:57 AM IST
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार देर रात अंबाला-जगाधरी नेशनल हाइवे पर घायल हालत में बेसुध मिला। उसके पास से एक सूटकेस भी बरामद हुआ है। किसी राहगीर ने घायल को सड़क किनारे किया और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने इस फौजी को कैंट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

अंबाला-जगाधरी हाइवे पर गांव खुड्डा के नजदीक बुधवार देर रात एक फौजी बेसुध हालत में पड़ा हुआ था, जबकि आसपास से अन्य वाहन गुजर रहे थे। इसी दौरान एक राहगीर ने हिम्मत कर घायल को सड़क के किनारे तक किया, जबकि उसका सूटकेस भी साइड में रख लिया।
विज्ञापन


इसके बाद इस राहगीर ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कैंट के सिविल अस्पताल में पहुंचाया।

यहां पर डाक्टरों ने चैक किया तो पता चला कि इस फौजी के सिर में जहां गहरी चोट है, वहीं कार के नीचे से लेकर ठोढ़ी के नीचे तक (गले तक) किसी तेजधार हथियार का गहरा कट है। आशंका जताई जा रही है कि फौजी से मारपीट करने के बाद उसके साथ लूट हो सकती है या फिर उसे चलते वाहन से फैंक दिया हो।

उत्तराखंड का निवासी
फौजी की पहचान रमेश सिंह मेहरा, निवासी कोली डैक, पोस्ट आफिस लोहघट, जिला चंपावत, उत्तराखंड के रूप में हुई है। उसके पास से मिले कागजातों से पता चलता है कि वह हवलदार जनरल ड्यूटी के पद पर हैडक्वार्टर कॉय ईडीएन सेक्टर 32, असम रेजीमेंट 99 एपीओ में तैनात है। फिलहाल उसके पास से एक सूटकेस बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


'सेना कर्मी की हालत अभी गंभीर है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। घायल के बयानों के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- हरभजन सिंह, एसएचओ, महेश नगर थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें