साहा। आबकारी अधिनियम के तहत साहा थाना पुलिस ने एक पुराने मामले में कार्रवाई करते हुए करीब 28 हजार 800 बोतल शराब को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।
कोर्ट के आदेशानुसार और प्रशासन द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी की कड़ी निगरानी में इस भारी खेप का निष्पादन किया गया। यह शराब पिछले 7 वर्षों से थाने के मालखाने में जमा थी। शराब को नष्ट करने के लिए विशेष रूप से गठित कमेटी में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार बराड़ा, डीएसपी बराड़ा, आबकारी निरीक्षक और थाना साहा प्रबंधक उप-निरीक्षक कर्मवीर सिंह शामिल रहे। संवाद