फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: त्योहार पर पुलिस ने बढ़ाई गश्त, नाके बनाकर हो रही जांच

Tue, 20 Oct 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने सभी थाना प्रभारियों, सीआईए यूनिटों और खुफिया तंत्र को जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए हैं। पुलिस का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस और थाना प्रभारियों को विशेष प्रबंध करने को कहा गया है ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने नागरिकों से अपील की है कि वे त्योहारों को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी लावारिस वस्तु, संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने या अपुष्ट खबरों को साझा करने से बचें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा में सेंध लगाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।



बाजारों में बढ़ी गश्त और सादे कपड़ों में पुलिस तैनात

दशहरा, दीपावली और भैयादूज जैसे प्रमुख त्योहारों के चलते बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए पुलिस ने गश्त तेज कर दी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत वर्दी के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा सके। सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त करने और रात्रि सुरक्षा की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


-

होटल, बस स्टैंड और लॉज की होगी गहन जांच

सुरक्षा के मोर्चे पर किसी भी तरह की ढिलाई से बचने के लिए जिलेभर के होटल, रेस्टोरेंट, लॉज, धर्मशालाओं, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर गहन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए दिन-रात नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग की जा रही है, विशेषकर दोपहिया वाहनों और संदिग्ध परिस्थितियों में घूमने वालों की बारीकी से जांच हो रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें