संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। जिला बाल कल्याण परिषद (बाल भवन) की ओर से आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। जिले के करीब 100 स्कूलों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच स्कूल के कुल 108 विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं अंबाला कैंट की एसडीएम कनिका गोयल ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। समारोह के दौरान विद्यालय के 22 विद्यार्थियों के बैगपाइपर बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने विजेता विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का नतीजा है।
विजेता विद्यार्थियों की सूची
सोलो डांस में प्रथम ग्रुप गुनीषा पुरी का रहा। वहीं, सोलो सॉन्ग में गुरसिदक सिंह, बेस्ट ड्रामेबाज में विराज, दीया/कैंडल डेकोरेशन दिलकीरत कौर, हैंड राइटिंग (अंग्रेजी) में आराध्या कुमारी, हैंड राइटिंग (हिंदी) में नितिका, कार्ड मेकिंग में हार्दिक गुलाटी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अन्य प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते सम्मान हासिल किया।