फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मंडल स्तरीय बाल प्रतियोगिताओं में पुलिस डीएवी स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी के ​शिक्षक व छात्राएं सम्मान प्राप्त करते हुए। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से कुरुक्षेत्र स्थित बाल भवन (पंचायत भवन) में आयोजित मंडल स्तरीय बाल प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया।

पुलिस डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों ने चार श्रेणियों में बाजी मारी। फर्स्ट ग्रुप डांस में स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सेकंड ग्रुप डांस, फोर्थ ग्रुप डांस और देशभक्ति समूहगान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बच्चे रहे टीम में शामिल
फर्स्ट ग्रुप डांस (प्रथम) में ईशाना, तान्विका, तेजस्वी, आराध्या, प्राशि, गुनीषा, साइली, अर्पिता व आराध्या शामिल रहीं। सेकंड ग्रुप डांस (द्वितीय) में आशिमा, आफ़िया, तनिशि, अनन्या, परिधि, अदिति, अवरीत, रक्षिता व भव्या और फोर्थ ग्रुप डांस (द्वितीय) में अंशिका, धृति, कर्मजीत कौर, हरप्रीत, वंशिका, अनन्या, आराध्य व मेहर और देशभक्ति समूहगान (द्वितीय) में जस्मीन, हैवनप्रीत, दीप्ति, हर्षिता, रावया, अंशिका, ईशा, शगुन, अदिति, ख्वाहिश, हरविंदर व गुरसिदक ने सराहनीय प्रदर्शन किया।

अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी के शिक्षक व छात्राएं सम्मान प्राप्त करते हुए। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें