गुरुद्वारा साहिब बादशाही बाग के सामने वाले प्लाट में कार सेवा कर बनाई जा रही दीवार को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। साथ ही कार सेवा कर रही संगत के साथ भी गाली गलौज की। जिसकी शिकायत थाना सदर में दी गई है।
शिकायत में बताया कि गुरुद्वारा साहिब बादशाही बाग के सामने प्लाट में कार सेवा चल रही थी। इस दौरान कुछ लोग आए और कार सेवा कर रहे बाबा जी पर हमला कर दिया और बाबा के साथ सिख धर्म को भी अपशब्द बोले। इसके बाद हमलावरों ने दीवार तोड़ते हुए संगत को जान से मारने की धमकी दी। इस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने थाना सदर में शिकायत देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।