पुलिस ने काला आंब के निकट मारकंडा ढाबा के पास से खैर की लकड़ी से भरा एक ट्रक काबू किया है। इसके साथ ही ट्रक में बैठे दो लोगों को भी पुलिस ने काबू किया है। सीआईए 1 अंबाला के सहायक उप निरीक्षक दारा सिंह के अनुसार वह शुक्रवार को अपने अन्य मुलाजिमों के साथ लोटों चुंगी नारायणगढ़ के निकट गश्त पर मौजूद थे कि तभी उन्हें सूचना मिली कि काला आंब के पास मारकंडा ढाबा के निकट एक ट्रक खैर की लकड़ियों से भरा खड़ा है और वह तिरपाल से ढका हुआ है। जब वह वहां पहुंचे तो उन्हें ट्रक तिरपाल ढका हुआ मिल गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विनोद कुमार गांव पावटी थाना समालखा जिला पानीपत व दूसरे ने अपना नाम राजू बताया। तभी ट्रक की तिरपाल उठाकर चेक किया तो उसमें लकड़ियां थी। वहीं जब परमिट मांगा गया तो वह नहीं दिखा सके। इसके बाद इसकी सूचना मोहन लाल आरएफओ वन रेज नारायणगढ़ को दी जो अपने स्टाफ सुरेश कुमार वन दारोगा, नितिन वन रक्षक के साथ सीआईए वन अंबाला में आए और चेक करके उन्होंने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी और यह बताया कि इस ट्रक में जो लकड़ी लोड है वह खैर प्रजाति की है। इस ट्रक में लोड टुकड़ों की गणना अभी की जानी बाकी है। जो कि कानून अपराध है। विभाग की ओर से लड़की की गिनती के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।