फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधडी के मामले में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिव कुमार निवासी गांव जलालाबाद जिला मोगा पंजाब वर्तमान पता हवालाती केंद्रीय कारागार पटियाला को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायालय के आदेश पर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। शिकायतकर्ता प्रवाचक जेएमआईसी कोर्ट कॉम्पलेक्स अंबाला ने 18 अप्रैल 2022 को थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 14 मार्च 2022 को आरोपी ने हरसिमरन की जमानत के लिए न्यायालय में जमानत पत्र में फर्जी आधार कार्ड पेश करने का अपराधिक कार्य कर धोखाधड़ी की है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें