फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टांगरी बांध किनारे पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ

विज्ञापन
अंबाला छावनी के महेशनगर क्षेत्र में टांगरी बांध किनारे घरों में पूछताछ करते पुलिस कर्मचारी। संव
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के दिशा-निर्देश के तहत शनिवार को महेश नगर में पुलिस द्वारा टांगरी बांध क्षेत्र में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व महेश नगर थाना प्रभारी जतिंदर कुमार ने किया,उनके साथ पुलिस टीम, महिला पुलिसकर्मी और स्पेशल फोर्स के जवान भी मौजूद रहे। यह अभियान टांगरी बांध और इसके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में चलाया गया, जहां नशा तस्करी, अवैध घुसपैठ, संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की आशंका थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस सर्च अभियान का उद्देश्य टांगरी बांध क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करना, नशा तस्करी पर अंकुश लगाना और शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध झुग्गियों, खाली पड़ी जगहों और अस्थाई ठिकानों की गहन तलाशी ली।
विज्ञापन



संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ
महिला पुलिसकर्मियों की मदद से क्षेत्र में रहने वाली संदिग्ध महिलाओं की भी जांच की गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जानकारी जुटाई और कुछ संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की। कुछ लोगों को थाने लाकर उनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान पूरी सतर्कता और रणनीति के तहत शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। टांगरी बांध जैसे इलाकों में यह कार्रवाई बेहद जरूरी थी, जहां असामाजिक तत्व अक्सर पुलिस से बचते हुए छिपते हैं। इस मौके पर उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और समाज में अपराध के खिलाफ सख्त संदेश जाए।

अंबाला छावनी के महेशनगर क्षेत्र में टांगरी बांध किनारे घरों में पूछताछ करते पुलिस कर्मचारी। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें