फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अपराधियों की अवैध संपत्ति पर पुलिस का शिकंजा, सात ठिकानों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नशा तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की अवैध संपत्ति पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने इन अपराधियों द्वारा अवैध रूप से यानी कब्जा कर बनाई गई या फिर बिना प्रशासन की अनुमति के तैयार की गई संपत्ति को चिह्नित किया है। नगर परिषद की मदद से पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा द्वारा जिलाभर में अभी तक कुल सात जगह पर कार्रवाई की गई। इनमें अंबाला कैंट, सिटी की डेहा कॉलोनी, बराड़ा व नारायणगढ़ शामिल है। शुक्रवार को पुलिस ने दलबल के साथ सिटी की डेहा कॉलोनी से अतिक्रमण हटाया। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि नशा तस्करों समेत अन्य आपराधिक किस्म के लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा भी एक लिस्ट तैयार की गई है। जल्द ही कई जगह पर यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें