फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश से दोस्त बनकर फोन किया, चिकित्सक से 97 हजार रुपये ठग लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। चिकित्सक को विदेश में बैठे दोस्त का झांसा देकर साइबर अपराधी ने 97 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुलाना थाने में शिकायत देते हुए शिकायतकर्ता डाॅ नायब सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। जिसने अपने आप को पौलेंड से एनआरआई बताया। काफी देर तक आरोपी कहता रहा कि डॉक्टर साहब आप मुझे भूल गए हो, पहचानो।
विज्ञापन

डॉ नायब सिंह को लगा कि उनके एक जानकार डॉ गुरमनजीत मान विदेश में रहते हैं, शायद वही बोल रहे हैं। इसके बाद आरोपी ने कहा कि उन्हें भारत में किसी को रुपये देने हैं। वह रुपये आपको भेज देता हूं, कुछ दिन बाद आकर ले लूंगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित का खाता नंबर मांगा और आठ लाख रुपये भेजने का दावा किया। करीब 20 मिनट बाद पीड़ित को फोन आया कि आपके खाता में आठ लाख रुपये की एनइएफटी कर दी है।
जब पीड़ित ने आरोपी को बोला की उनके खाते में कोई पेमेंट नहीं आई है तो आरोपी बोलने लगा कि 24 घंटे में आपको पैसे पहुंच जाएंगे। इसके बाद आरोपी ने फोन किया और कहा कि एक एजेंट की माता का ऑपरेशन होना है और उसको उसे ढ़ाई लाख भेजने हैं आप उनको दो लाख दे दो बाकी छह लाख मैं आपसे आकर प्राप्त कर लूंगा। यहां पीड़ित ने कहा कि रुपये आने पर ही भेज सकेंगे। इसके बाद पीड़ित को आरोपी ने दिल्ली के पते का खाता नंबर भेज दिया। जिसमें 60 हजार रुपये और 37 हजार रुपये गूगल पे से डलवा लिए। ऐसे कुल 97 हजार रुपये खाते में आरोपी के पास पहुंच गए। अब आरोपी का नंबर बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें