फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सैन्य क्षेत्र में नहीं उड़ेगा ड्रोन, लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
उपायुक्त अजय सिंह तोमर पत्रकारों से बातचीत करते हुए। संवाद
विज्ञापन
फोटो7
विज्ञापन


पाकिस्तानी और बांग्लादेशी लोगों का सत्यापन कर रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब सैन्य क्षेत्र में प्रशासन की बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर पांबदी होगी। अगर किसी कार्यक्रम जैसे शादी में ड्रोन उड़ाना है तो इसके लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी।
डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रशासन की ओर से सैन्य क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जल्द निर्देश भी जारी किए जाएंगे। ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी के लिए सेना की तरफ से मांग की थी। अब आदेश आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही कंटोनमेंट क्षेत्र में आर्मी की मांग पर सुरक्षा को देखते हुए चेकपोस्ट भी बढ़ाई गई हैं। यह चेकपोस्ट आने वाली दिनों में और भी बढ़ाई जाएंगी। उन्होंने लोगों से अपील भी की कि वह सोशल मीडिया पर कोई ऐसी पोस्ट न डालें, जिससे माहौल खराब हो। साथ ही पत्रकारों को भी आर्मी से संबंधित लाइव न चलाने के लिए कहा गया।
बताना होगा ड्रोन का मॉडल
ड्रोन उड़ाने के लिए आवेदक को शादी की तारीख और ड्रोन का मॉडल भी बताना होगा। तभी उनको अनुमति मिलेगी। बाकी सभी ड्रोन पर पाबंदी रहेगी।
बंग्लादेशियों की खोज में अभियान आज से
इसके साथ ही जिले में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिक की पुलिस सत्यापन कर रही है। अगर कोई नागरिक अंबाला में रहता मिला तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जहां भी बांग्लादेशी हैं, वहां पर घर-घर जाकर वीरवार से जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

चार मई को नीट की परीक्षा, चार सेंटर बनाए
उपायुक्त ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में नीट की परीक्षा के लिए चर्चा हुई है। यह परीक्षा रविवार को होगी। इसके साथ ही जिले में सुरक्षा को लेकर भी चर्चा की गई है। इसके लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें