अंबाला सिटी।
लगातार प्लायन कर रहे प्रवासियों को रूकना बंद नहीं हो रहा है। लिहाजा अब पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। क्योंकि प्यार से कोई भी पुलिस और प्रशासन की बात को नहीं मान रहा है। यही कारण रहा कि पुलिस को मंगलवार रात को प्रवासियों पर हलके बल का प्रयोग करना पड़ा। बेशक प्रवासी अपनी आपबीती में रोना कुछ और ही रो रहे हैं लेकिन सच यह है कि पुलिस को अब अंबाला में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लठ उठाना भी पड़ेगा और चलना भी वरना स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी।