राशन वितरित करते हुए सीआईडी कर्मी
- फोटो : AMAR UJALA
कोरोना महामारी में जहां पुलिस लोगों को राशन पहुंचाने में जुटी है वहीं अब अंबाला की सीआईडी ने भी मैदान संभाल लिया है। लेकिन अकसर खुफिया सूचना सरकार तक पहुंचने वाले इस विभाग ने अब समाजसेवा करते हुए जरूरतमंदों को खुद की जेब से राशन वितरण का जिम्मा उठाया है ताकि कोई भूखा न रहे। सीआईडी इंस्पेक्टर ओम पाल व अन्य कर्मचारियों द्वारा बुधवार को अम्बाला सिटी में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया गया। इनमें मुख्य रूप से एएसआई अनिल कुमार शर्मा, मुख्य सिपाही समर सिंह, मुख्य सिपाही तेजिंदर सिंह मुख्य सिपाही गुरसाहिब एएसआई रामकुमार आदि में मौजूद थे