फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस ने पकड़े तीन नशा तस्कर

Fri, 05 Dec 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ऑपेरशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस ने तीन मामलों में तीन नशा तस्कर को काबू किया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जबकि एक आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया। दीनारपुर गांव के निकट से सीआईए-नारायणगढ़ ने 128 कैप्सूल सहित आरोपी दीनारपुर गांव निवासी गुरमेज को काबू किया। वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। 4 दिसंबर को सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है, जो थाना साहा क्षेत्र दीनारपुर गांव में नशीले कैप्सूल सहित खड़ा है। तभी दबिश देकर आरोपी को काबू किया था।
विज्ञापन


दूसरा मामला सिटी के रॉयल पैलेस के पास एक दिसंबर को 14 ग्राम 70 मिलिग्राम हेरोइन मामले में एक अन्य आरोपी महिला को एएनसी की टीम ने काबू कर लिया। वीरवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी अश्वनी ने पूछताछ में बतलाया था कि आरोपी महिला भी इस मामले में संलिप्त है।

तीसरा मामला नारायणगढ़ के डेरा गांव के पास से 1 दिसंबर को 12 ग्राम 12 मिलिग्राम हेरोइन मामले में एक अन्य आरोपी कालाआम्ब की दुर्गा कॉलोनी निवासी कुशवीर को काबू कर लिया है। सीआईए- नारायणगढ़ की टीम ने इस मामले में पहले आरोपी धर्मेंद्र को काबू किया था। 1 दिसंबर 2025 को सीआईए-नारायणगढ़ के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है, जो थाना नारायणगढ़ क्षेत्र बस स्टैंड से डेरा गांव की तरफ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें