फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस खंगाल रही आसपास के नर्सिंग होम का रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
- टांगरी में नवजात का शव मिलने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला कैंट। टांगरी नदी में 31 जनवरी को मिले अज्ञात नवजात के शव के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अब उन कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है, जिससे मासूम को नदी तक छोड़ने वालों तक पहुंचा जा सके। इसके लिए इलाके के नर्सिंग होम व स्थानीय अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि 31 जनवरी को वहां कितने बच्चों ने जन्म लिया। पुलिस को अंदेशा है कि नवजात का जन्म किसी स्थानीय अस्पताल में हुआ हो सकता है, जहां से मिली जानकारी के आधार पर परिजनों तक पहुंचा जा सकता है। फिलहाल नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा टांगरी नदी की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही हैं। महेश नगर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 31 जनवरी को शव अंबाला कैंट की टांगरी नदी में पुल के नीचे हरे रंग के कपड़े में लिपटा पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें