संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर सरसेहड़ी में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
10वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को कानून के साथ-साथ नशे से दूर रहने का भी पाठ पढ़ाया गया। महेश नगर थाना से सब इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि अपराधियों में पुलिस का डर होना बेहद जरूरी है लेकिन छात्रों व युवाओं की पुलिस दोस्त है।
एनडीपी सेल अंबाला के प्रभारी रणदीप, एएसआई बबली, एसपीओ मलकीयत, सब इंस्पेक्टर सुनील कांस्टेबल यशपाल सिंह की टीम ने छात्रों को बताया कि नशे की लत युवाओं को अंधकार की तरफ धकेल रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीन शर्मा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को जागरूक नागरिक बनाते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई।