फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पुलिस और हिंदू संगठन ने पशुओं से भरे ट्रक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित सनातन धर्म कॉलेज के पास हिंदू संगठनों व पुलिस ने मिलकर पशुओं से भरे एक ट्रक को पकड़ा। कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार अपनी टीम के साथ भी मौके पर पहुंचे और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर गोशाला पहुंचाया।
विज्ञापन

पशु उतारने पर पता चला कि 33 में से 4 पशुओं की मौत हो चुकी है। आरोपी ट्रक ड्राइवर समेत दो लोगों को मौके पर काबू कर लिया। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। जैसे ही पशुओं को रखने के लिए छावनी की गोशाला में ले जाया गया तो उन्होंने जगह की कमी व जरूरत से ज्यादा पशु होने की बात बोलते हुए हाथ खड़े कर दिए। गोशाला संचालकों का कहना था कि 900 गोवंश रखने की व्यवस्था है, लेकिन उनके पास पहले ही 1200 से अधिक गोवंश है। ऐसे में अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार ने पशुओं के चारे के लिए 2100 रुपये दिए और पशुओं को गोशाला में रखवाया। वहीं अखिल सनातन हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष विक्रम चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पशुओं से भरा ट्रक अंबाला से होते हुए यूपी जा रहा है और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की टीम ने ट्रक को पकड़ा और पुलिस को बुलाया। ट्रक पशुओं को लुधियाना से उत्तर प्रदेश लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें