फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का एक्शन: एक एनकाउंटर के बाद अब तक आठ गिरफ्तार, सागर के लगी थी पांच गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अंबाला। बसपा नेता हरबिलास गोलीकांड मामले में अंबाला पुलिस एक्शन में है। बुधवार को शूटर सागर के मुठभेड़ में एनकाउंटर के बाद दूसरे दिन भी बदमाशों से आमना-सामना हुआ। शहजादपुर में तहसील के पीछे हुई मुठभेड़ में जमकर गोलियां चली। अबकी बार पुलिस ने गोलीकांड में अहम भूमिका निभाने वाले शूटर व अभिषेक उर्फ मंगू को पैर पर गोली मारकर काबू किया। वीरवार को एनकाउंटर में ढेर सागर के शव का छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ।



फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. सुमित खुख्रेजा व डॉ. अंकित दो डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। सागर के शरीर पर कुल पांच गोलियां लगी थी। एक्स-रे करवाने के दौरान सिर में आंख के पास व छाती के पास दो गोलियां फंसी हुई थी। जबकि पेट व टांग में लगी गोलियां आरपार व कुछ छूकर निकल गई थी। शव के बाद मुलाना थाना पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। दरअसल इस मामले में अभी तक पुलिस ने अजय, अरूण, साहिल, मनीष मित्तल, महिला अंजू को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जबकि एक और आरोपी रोहित को रिमांड पर पुलिस ले लिया है। इस तरह अभी तक कुल आठ की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं राजन व अभिषेक उर्फ मंगू को ठीक होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन





वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम, परिवार से पहुंचे आधा दर्जन लोग

शूटर सागर के शव का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच हुआ है। उधर, सागर के परिवार से भाई सहित उसके महज पांच-छह रिश्तेदार ही पहुंचे थे। जो पुलिस की इस कार्रवाई से सहमे हुए थे। शव मिलने के बाद सागर के शव को शहजादपुर के बुर्ज गांव में ले जाया गया। दरअसल, 24 जनवरी को नारायणगढ़ में इनोवा सवार बसपा नेता व वकील हरबिलास व चुन्नू और गूगल पंडित पर बदमाशों ने गोलियां चला दी थी। हरबिलास की पांच गोलियां लगने पर मौत हो गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने 25 जनवरी को नारायणगढ़ अग्रसेन चौक पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


-



गोलीकांड का मास्टर माइंड वेंकट गर्ग की फरारी बनी चुनौती

हरबिलास गोलीकांड का मास्टर माइंड शहजादपुर निवासी वेंकट गर्ग है। पुलिस ने दो लाख का इनाम भी रखा हुआ है और वारदात में शामिल कार भी बरामद कर ली है। बावजूद अभी तक वेंकट गर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गोलीकांड के तीन दिन बाद वेंकट ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली हुई थी। यहां तक कि पुलिस ने वेंकट गर्ग को पकड़ने के लिए लुक आउट नोटिस भी जारी कर रखा है।

-



मुठभेड़ में मारे गए शूटर सागर का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। यह पोस्टमार्टम डॉक्टरों के बोर्ड व वीडियोग्राफी के बीच हुआ था।



इंस्पेक्टर बलकार सिंह, थाना प्रभारी मुलाना

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें