अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग की ओर से जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल टू की परीक्षा का आयोजन वीरवार को किया जाएगा। ये परीक्षा जिला स्तर पर करवाई जाएगी। इस परीक्षा में खंड स्तर पर उत्तीर्ण होने वाले 1333 विद्यार्थी बैठेंगे।
इस परीक्षा में शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 450, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बकरा मार्केट अंबाला छावनी में 350, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा में 550 और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़ में 550 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बताया कि यह परीक्षा दोपहर 12.30 से दोपहर 2.30 बजे तक करवाई जाएगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी ओरिएंटेशन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों का चयन जिले में चल रहे पांच बुनियाद केंद्रों के लिए होगा। इन बुनियाद केंद्रों में विद्यार्थी कक्षा 9वीं व 10वीं की पढ़ाई के साथ जेईई व नीट प्रवेश परीक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण लेने के लिए केंद्रों पर तैयारी करेंगे।