फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रोडवेज बसों में नजर आएंगे पीएम, सीएम के फ्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा रोडवेज की बसों में सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के फ्लेक्स लगने शुरू हो गए हैं। यह फ्लेक्स अंबाला, यमुनानगर, चंडीगढ़, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पलवल, दिल्ली, करनाल और अन्य डिपो की बसों में लगने शुरू हो गए हैं। लोकसभा चुनाव के चलते व आचार संहिता के दौरान हरियाणा रोडवेज की बसों से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फ्लेक्स उतार दिए गए थे। लेकिन चुनाव के बाद तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुने जाने और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के विभिन्न डिपो की बसों पर फ्लेक्स लगे दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन

विभिन्न डिपो की बसों में लग रहे इन योजनाओं के फ्लेक्स
अंबाला डिपो की बसों पर प्रधानमंत्री सूर्य पर मुफ्त बिजली योजना हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सौर उर्जा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 1 लाख 10 हजार रुपये सब्सिडी दी जाएगी और अटल किसान मजदूर कैंटीन, किसानों और मजदूरों के लिए अनाज मंडियाें में 10 रुपये में भोजन और हरियाणा की 40 मंडियों में कैंटीन शुरू। इसी तरह से चंडीगढ़ और फरीदाबाद की बस पर उपयोग नहीं तो बिल नहीं गरीबों को बिजली बिलों में राहत। वहीं, कुरुक्षेत्र की बसों पर हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना हैप्पी कार्ड, पलवल की बस पर म्हांरा गांव जगमग गांव 5805 गांव में 24 घंटे बिजली, दिल्ली स्वामित्व योजना पहली बार गांव में लाल डोरा के भीतर जिला मालिकाना हक 25 लाख से अधिक नए प्रॉपर्टी कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें