फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 18.50 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। विदेश भेजने का सपना दिखाकर लाखों रुपये ऐंठने के आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से काबू किया है। आरोपी अभिमन्यु कुमार सिंह मूल रूप से ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है। तलहेड़ी गुजरान निवासी नवीन कुमार ने 18 जून को शिकायत दी थी कि आरोपी ने अप्रैल 2023 से मई 2026 के बीच उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 18 लाख 50 हजार रुपये हड़प लिए। न तो पीड़ित को विदेश भेजा गया और न ही पैसे लौटाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुखना लेक के पास से आरोपी को काबू किया। जांच अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें