संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट के सुभाष पार्क के निकट शहीद लेफ्टिनेंट मुकेश आनंद मेमोरियल बैडमिंटन हॉल में आगामी मास्टर्स, वेटनर्स हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए रविवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुए। खिलाड़ियों ने 35, 40, 45, 50, 55, 60, 65, 70 और 75 से अधिक आयुवर्ग में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 35 से अधिक आयुवर्ग एकल में गौरव गुप्ता, अंकित अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह, लक्ष्मीकांत व संयुक्त में गौरव गुप्ता, अंकित व प्रवीण कुमार व लक्ष्मीकांत चयनित हुए।
45 से अधिक आयु वर्ग एकल में सुधीर कुमार व 50 से अधिक आयु वर्ग एकल में दिव्या चोपड़ा, गुरदेव सिंह, विकास नागपाल व संयुक्त में गुरदेव व केशर चंद चुने गए। 55 से अधिक आयुवर्ग एकल में राजेश कुमार। 60 से अधिक आयु वर्ग में केशर चंद व सुरजमल। 65 से अधिक आयुवर्ग एकल में फूल कुमार, सुभाष कुमार व संयुक्त श्रेणी में फूल कुमार व शुभम शर्मा चयनित हुए।
एसोसिएशन के महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि अंबाला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित ट्रायलों में चयनित खिलाड़ी 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक गुरुग्राम में आयोजित होने वाली चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।