फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाए जोहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में लॉन टेनिस, वुशू और नेटबॉल के मुकाबले हुए। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि खेल हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल हमें विज्ञान, मनोविज्ञान, अनुशासन और नैतिकता की महत्वपूर्ण शिक्षाएं भी प्रदान करता है। प्रतियोगिता में लड़कों और लड़कियों के अंडर -14, अंडर -17 और अंडर -19 आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं। इसमें विजेता खिलाड़ी आगे स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

इस प्रकार रहे नतीजे
लॉन टेनिस बॉयज अंडर -14 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर बॉयज अंडर-17 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला शहर
लॉन टेनिस (गर्ल्स )अंडर -19, अंडर 17 में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल,अंबाला सिटी और अंडर 14 में हंसराज डीएवी पब्लिक स्कूल, पंचकूला विजयी रहा।
नेटबॉल बॉयज में अंडर 17 में डीएवी पब्लिक स्कूल, यमुना नगर प्रथम और पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला सिटी दूसरे स्थान पर रहा।
वुशू बॉयज प्रतियोगिता में पुलिस डीएवी अंबाला सिटी के अंडर 19 में विनोद, अंडर 17 में पंकज, प्रभजोत सिंह, अनमोल, दिलजीत सिंह और सोहम विजयी रहे। वहीं 48 से 52 किलोग्राम वर्ग में मुरलीधर डीएवी अंबाला सिटी का नमन विजयी रहा। 56 से 60 किलोग्राम वर्ग में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के विकशि, योगेश, 65 किलोग्राम वर्ग में ध्रुववीर सिंह, 70 किलोग्राम वर्ग में जशनदीप सिंह और 80 किलोग्राम वर्ग में युवराज सिंह विजयी रहा। वहीं, अंडर 14 आयु वर्ग में 20 किलोग्राम वर्ग में विहान सहित कई विद्यार्थी विजयी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें