फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

विज्ञापन
मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते प्रिंसिपल। संवाद - फोटो : Ambala
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला शहर। मुरलीधर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के क्रीड़ा क्षेत्र में राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर ध्यान चंद जी की जयंती पर मनाया गया। खेल दिवस के अंतर्गत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
वालीबॉल प्रतियोगिता में (सीनियर लड़के) में गांधी सदन विजेता और दयानंद सदन उपविजेता रहा। खो-खो प्रतियोगिता में (जूनियर लड़कियों) में विवेकानंद सदन विजेता, टैगोर सदन उपविजेता बना। हैंडबॉल (सीनियर लड़कियों) में दयानंद सदन विजेता और टैगोर सदन उपविजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाने खेल प्रतियोगिता (जूनियर) में तेजसवीर कक्षा सातवीं व सुहानी प्रथम रहे। छठी में ईशान व भावना प्रथम रहे। एथलेटिक्स में (सीनियर लड़कों) में दृश्यम ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर लड़कियों में एंजेल प्रथम रही। योग (सीनियर लड़कियों) में यशिका और (सीनियर लड़कों में) सुमित प्रथम रहे। स्केट्स प्रतियोगिता (जूनियर लड़कियों ) में काशवी व जूनियर लड़कों में संभव प्रथम रहे। यह सभी प्रतियोगिताएं विद्यालय के स्पोर्ट्स समन्वयक सुरेश कौल की निगरानी में हुईं। प्राचार्य डॉ. आरआर सूरी ने प्रतिभागियों को हॉकी के सम्राट ध्यानचंद के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें