फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राष्ट्रस्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले की खिलाड़ियों ने जीते आठ पदक

Thu, 03 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
भोपाल में पदक जीतने के बाद आयोजक सदस्यों के साथ ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिले की खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। भोपाल स्थित बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल में हुई सीआईएससीई की राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में सेंट थॉमस स्कूल की योग टीम ने तीन स्वर्ण और पांच रजत सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए। इसके साथ स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन एसजीएफआई के लिए किया गया है।
प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग के रिदमिक पेयर इवेंट में मनसीरत कौर और राधिका की जोड़ी ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-17 आयु वर्ग में वर्णिका ने आर्टिस्टिक पेयर और आर्टिस्टिक सिंगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते। साथ ही ट्रेडिशनल इवेंट में उन्होंने रजत पदक भी हासिल किया। आर्टिस्टिक पेयर में उनकी जोड़ीदार जाह्ववी ने भी स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया। वहीं अंडर-19 आयु वर्ग के आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में हशमन कौर और पावनी सिंह की जोड़ी ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली जाह्ववी और वर्णिका का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) के लिए भी हुआ है। इससे स्कूल की उपलब्धि और भी महत्वपूर्ण हो गई है। प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर प्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें