फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विशेष ट्रेनों के संचालन से पहले तय होगा प्लेटफार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। त्योहारों से पहले यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में लगातार बढ़ रही वेटिंग को देखते हुए भीड़भाड़ वाले रेल मार्गाें पर विशेष ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।
विज्ञापन

रेलवे ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 24 ट्रेनों की सूची तैयार की है। इन ट्रेनों की समय सारिणी और तारीख के बाद प्लेटफार्माें के निर्धारण को लेकर रेलवे ने प्रक्रिया आरंभ कर दी है ताकि पूर्व में चल रही ट्रेनों के संचालन पर कोई असर न पड़े।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह आंकलन ट्रेनों की समय सारिणी के तहत किया जाएगा। जम्मू और अमृतसर से आने वाले विशेष ट्रेनाें को प्लेटफार्म दो से चार पर ठहराव दिया जा सकता है। वहीं दिल्ली व सहारनपुर की तरफ से आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म छह-सात के अलावा दो-चार से भी निकाला जा सकता है।
विज्ञापन

कुछ ट्रेनों को प्लेटफार्म एक पर रोकने की तैयारी भी रेलवे द्वारा की जा रही है। यात्रियों को जानकारी देने के लिए ट्रेन संचालन के दौरान उद्घोषणा प्रणाली से समय और प्लेटफार्म की जानकारी भी दी जाएगी। इसके अलावा आरक्षण केंद्र सहित यूटीएस काउंटर पर भी विशेष ट्रेनों के संचालन से जुड़ी सूची भी चस्पाई जाएगी ताकि यात्रियों को इसकी जानकारी मिल सके। इसके अलावा टिकट कार्रवाई में जुटे कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो विशेष ट्रेनों की जानकारी साझा करें।
विशेष ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04075 का संचालन 7 अक्टूबर से 18 नवंबर तक, 04623 बिलासपुर-कटरा 8 अक्टूबर से 19 नवंबर, 04529 वाराणसी-बठिंडा 27 अक्टूबर से 17 नवंबर, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ 26 अक्टूबर से 16 नवंबर, 04577 पटना-फिरोजपुर 11 अक्टूबर से 15 नवंबर, 04211 वाराणसी-चंडीगढ़ 27 अक्टूबर से 17 नवंबर, 04053 सहारनपुर-अंबाला 5 अक्टूबर से 30 नवंबर, 05005 गोरखपुर-अमृतसर 18 सितंबर से 27 नवंबर, 05049 छपरा-अमृतसर 20 सितंबर से 29 नवंबर, 04076 कटरा-नई दिल्ली 8 अक्टूबर से 19 नवंबर, 04624 कटरा-वाराणसी 7 अक्टूबर से 18 नवंबर, 04530 बठिंडा-वाराणसी 26 अक्टूबर से 16 नवंबर, 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर 25 अक्टूबर से 15 नवंबर, 04678 फिरोजपुर-पटना 9 अक्टूबर से 13 नवंबर, 04212 चंडीगढ़-वाराणसी 27 अक्टूबर से 17 नवंबर, 04054 अंबाला-सहारनपुर 5 अक्टूबर से 30 नवंबर, 05006 अमृतसर-गोरखपुर 19 सितंबर से 28 नवंबर और ट्रेन नंबर 05050 अमृतसर-छपरा 29 सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें