फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पारंपरिक खेती छोड़कर 160 एकड़ में लगाए बाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। परंपरागत खेती को छोड़ किसान बाग लगाने पर जोर दे रहे हैं। सरकार की ओर से मिलने वाली अनुदान राशि का लाभ लेते हुए पिछले वर्ष भी किसानों ने 160 एकड़ में नए बाग तैयार किए। इसमें प्रत्येक किसान ने एक-एक एकड़ में बाग लगाए। मुख्य रूप से किसानों ने अमरूद के बाग की ओर अधिक रूख किया।
विज्ञापन



वहीं इस बार भी किसानों को बाग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन बागवानी विभाग छह गांवों में शिविर लगा रहा है। इस बार 200 से अधिक किसानों से बाग लगवाने का लक्ष्य रखा है। जिला उद्यान अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों को बाग लगाने के लिए 50 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। इस दौरान किसानों को पहले साल 30 हजार रुपये बाग लगाने के लिए दिए जाएंगे। वहीं अगले दो साल 10-10 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसानों की ओर से बाग लगाकर कमाई की जा रही है। वहीं बाग के बीच में सब्जियों को भी रोपित कर वह दोगुनी आय कमा सकते हैं। वहीं जब तीन साल बाद फल आने लगेगा तब भी किसानों को मुनाफा ही होगा।



बागवानी फसल बीमा योजना का भी ले सकते हैं लाभ
किसानों को बागवानी फसल बीमा योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्राकृतिक आपदा के कारण बाग खराब होते हैं तो किसानों को सहायता राशि दी जाएगी। इस दौरान 1000 रुपये के प्रीमियम पर किसानों को 40 हजार रुपये की सहायता राशि प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें