सर्वधर्म समाज कल्याण सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्री महाकालेश्वर प्राचीन मंदिर झंड़ा गांव
अंबाला सिटी। सर्वधर्म समाज कल्याण सोसाइटी की ओर से श्रावण मास पड़ने वाले अंतिम सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर प्राचीन मंदिर झंड़ा गांव काला अंब में पूजा अर्चना की गई। संस्था की ओर से यहां पर पर्यावरण शुद्धता और स्वास्थ्य लाभ के लिए मंदिर के प्रांगण में तुलसी तथा गुलमोहर के पांच औषधीय व फूलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन राजेंद्र कौशिक, प्रधान कृष्ण गोपाल धीमान, प्रधान तरसेम पाल शर्मा, संरक्षक जोगिंद्र पाल कौशल व कुलभूषण राणा सदस्य श्री परशुराम ब्राह्मण सभा अंबाला मौजूद रहे।