फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महाराणा प्रताप चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य जारी

विज्ञापन
शहजादपुर में चल रहा सौंदर्यीकरण का कार्य। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। कस्बे के मुख्य महाराणा प्रताप चौक के कायाकल्प का कार्य इन दिनों पूरे जोरों-शोरों से जारी है। आगामी महाराणा प्रताप जयंती समारोह को देखते हुए प्रशासन ने सौंदर्यीकरण का कार्य तेज कर दिया है ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर चौक को नया स्वरूप दिया जा सके। मौके पर मौजूद निर्माण टीम दिन-रात काम पूरा करने में जुटी है। वर्तमान में चौक के चारों ओर सुदृढ़ीकरण और रंग-रोगन का काम चल रहा है। प्रतिमा स्थल के आसपास विशेष टाइल्स और सौंदर्यीकरण के अन्य कार्य किए जा रहे हैं। स्थानीय नागरिक मुकेश, पंकज व विकास आदि ने बताया कि चौक का नया स्वरूप कस्बे की सुंदरता को बढ़ाएगा। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर कार्य का निरीक्षण किया जा रहा है। चौक के बदलते स्वरूप को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें