फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पिटबुल ने बुजुर्ग महिला को नोचा, मालिक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बराड़ा की जनकपुरी में गाय को रोटी देने गई महिला बुजुर्ग रमेश देवी पर पड़ोसी के पिटबुल ने अचानक गली में पीछे से हमला कर दिया। बुजुर्ग के गिरने के बाद पीछे कमर से नीचे और फिर बाजू पर काफी गहरा घाव कर मांस को नोच लिया। शोर सुनने के बाद परिजनों ने कुत्ते को खदेड़ा और बुजुर्ग को मुलाना एमएम अस्पताल में दाखिल करवाया। हालांकि कुत्ते ने यह हमला 20 अक्तूबर सुबह करीब नौ बजे किया था। सीसीटीवी फुटेज में यह मंजर कैद हो जाने के बाद बुजुर्ग के बेटे कुरुक्षेत्र के कलसाना गांव निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी जुगनू पर मामला दर्ज किया है। पड़ोसी ने सुबह कुत्ते को खुला छोड़ रखा था। जैसे ही बुजुर्ग गली में गाय की रोटी रखने लगी तो हमला कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि डॉग पिटबुल व एक अन्य ब्रीड का मिक्स है।
विज्ञापन

बुजुर्ग पर हमले का मामला बराड़ा थाने में पहुंचा तो कुत्ते का मालिक गंभीर हो गया। आनन-फानन में उसने कुत्ते को कहीं दूसरी जगह पर छोड़ दिया। पीड़ित बुजुर्ग के बेटे का आरोप है कि कुत्ते के टीकाकरण की प्रक्रिया भी पूरी थी या नहीं इसका भी पता लगाया जाएगा। डॉग अब मालिक के घर नहीं है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी डॉग गली के आवारा कुत्तों पर हमला कर चुका है।
घर-घर में खुले कैनल, बेखबर प्रशासन

लोगों ने घर-घर में बिना जिला प्रशासन के अनुमति के लिए कैनल खोल दिए हैं। जहां वह एक साथ अलग-अलग ब्रीड के डॉग रखते हैं और युवाओं की मांग को देखते हुए मोटा मुनाफा कमाते हैं। पिटबुल व रोटर विलर आदि ब्रीड के डॉग 10 हजार से 30 हजार रुपये तक के हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन बेखबर है या फिर कहे कि इसे अनदेखा कर रहा है। अंबाला में पिटबुल के काटने के कई मामले सामने आ चुके हैं। वहीं नगर परिषद व निगम की बात करें तो पालतू डॉग का भी रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। हैरानी की बात यह है कि अभी तक कोई भी डॉग पंजीकृत ही नहीं है।
विज्ञापन

हर साल रिन्यू होता है पालतू कुत्ते का पंजीकरण

नगर निगम व परिषद में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। इसको लेकर एनेक्सचर फार्म ए व कुत्ते का रजिस्ट्रेशन फार्म भरना होता है। इसमें टीकाकरण से लेकर उम्र व ब्रीड का जिक्र होता है। इसके अलावा जहां से टीकाकरण हुआ है, उस डॉक्टर व उसके सेंटर का नाम सहित मालिक का नाम, पता व फोन नंबर आदि पूरी जानकारी देनी होती है। उसके बाद ही कुत्ते का टोकन नंबर जारी होता है। हर साल इसे रिन्यू भी करवाना होता है। ऐसे में अगर कुत्ता किसी पर हमला करता है तो उसका जिम्मेदारी मालिक होगा।
सात माह पहले चार वर्ष की बच्ची पर किया था हमला
अप्रैल 2023 को छावनी निशांत बाग में पिटबुल डॉग ने चार साल की मासूम बच्ची को बुरी तरह नौच डाला था। ऐन मौके पर वहां से गुजर रहे युवक ने बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया था। बच्ची के शरीर पर कुत्ते के दातों से नौचने के 15 निशान मिले थे। पूरी वारदात गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने कुत्ते की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।


पालतू डॉग मालिकों को रजिस्ट्रेशन के लिए चेताया जाएगा। फिर भी वह रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं तो नियमानुसार जो जुर्माने की कार्रवाई बनती है वो अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें