फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन बिछाई, शहर को जलभराव से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 9.45 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित बरसाती पानी की निकासी के लिए पंप हाउस और बनूढी नाका से एनएच 152 तक एचडीपीई पाइपलाइन डाली गई है। बुधवार को शहर के विधायक असीम गोयल ने पंप हाउस का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यहां पहले 33 हजार लीटर प्रति मिनट पानी डिस्पोजल करने की क्षमता थी, अब नए पंप के माध्यम से 52 हजार लीटर अतिरिक्त पानी प्रति मिनट डिस्पोजल हो सकेगा। अब दोनों पंप हाउस से प्रति घंटा 51 लाख लीटर पानी डिस्पोजल किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यदि पूरे दिन बारिश होती है तो 7.5 करोड़ लीटर पानी डिस्पोजल होगा। इस मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्णबीर सिंह, एसडीओ जितेंद्र कुमार, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, हितेष जैन, रितेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घग्गर नदी तक 900 एमएम की पाइपलाइन बिछाई
यहां 110 एचपी के चा पंपों की व्यवस्था की गई है। इनमें तीन वर्किंग में हैं और एक स्टैंडबाई रखा गया है। इसके साथ-साथ तीन जेनरेटर सेट स्थापित किए गए हैं। इनकी क्षमता 400 केवी, 250 केवी और 200 केवी है। विधायक असीम गोयल ने कहा कि बनूढी नाके से घग्गर नदी तक लगभग तीन किलोमीटर क्षेत्र में 900 एमएम डाय की एचडीपीई पाइपलाइन बिछाई गई है। इससे बरसाती पानी की निकासी में काफी सुगमता आएगी।
इन कॉलोनियों को मिलेगा जलभराव से छुटकारा
बलदेव नगर, कबीर नगर, जसमीत नगर, कालका चौक, पालिका विहार, हरि पैलेस, नाहन हाउस, मेहरा वाला चौक, मनचंदा वाली गली, पुरानी सब्जी मंडी, कैथ माजरी, वाल्मीकि बस्ती, दो खंभा चौक, गोविंद विहार, घास मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें