अंबाला। गंदे पानी की निकासी के लिए रिहायशी क्षेत्रों व कॉलोनियों में डाले जा रहे सीवरेज पाइप का अधूरा काम लोगों के गले की फांस बन गया है। मानसून की पहली जोरदार बारिश ने एक बार फिर जल निकासी के दावों की पोल खोल कर रख दी है।
इसमें सबसे बड़ी समस्या ठेकेदारों की तरफ से खड़ी की गई है जबकि उन्हें मानसून से पहले अपना काम पूरा करने के निर्देश नगर परिषद की तरफ से दिए गए थे। लेकिन उन्होंने इन निर्देशों की पालना नहीं की और इसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ा।
गली में जलभराव : एकता विहार चौक के पास डाले जा रहे सीवरेज के पाइप लाइन का कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। बारिश के कारण पानी की निकासी न होने से अब गलियों में जलभराव हो गया है। न्यू जनकपुरी सहित अन्य कॉलोनियों में रविवार ऐसे हालात देखने को मिले। संवाद